biodatamaker
✕

जब बच्चों ने CM शिवराज को बताया प्रधानमंत्री, अफसर ने कहा बाद में बनेंगे

Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (12:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक स्कूल के औचक निरीक्षण का  वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने की वजह इसमें बच्चों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बताया जाना है।  

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को अपने गृह जिले सीहोर के दौरे पर थे। इस दौरन मुख्यमंत्री नसरूल्लगंज वह एक स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्कूल में जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे तब स्कूल के टीचर ने बच्चों से पूछा कि आप इनको पहचानते है, इस पर बच्चों ने कहा कि प्रधानमंत्री। बच्चों के मुंह से प्रधानमंत्री शब्द सुनते ही मुख्यमंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। स्कूल के बच्चों ने जब मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री बताया तो उनके पास खड़े एक अधिकारी ने कहा कि बाद में पीएम बनेंगे, अभी मामाजी हैं। जिसके बाद बच्चों ने भी हां में हां मिलाया।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों प्रदेश के जिलों के औचक निरीक्षण पर है। इस क्रम में मुख्यमंत्री सोमवार को सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे और वहां कई विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद नसरुल्लागंज के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से मिलने पहुंचे। स्कूलों में मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई को लेकर खूब चर्चा की और उनको प्यार से दुलारा। मुख्यमंत्री ने क्लास में बनी पेंटिंग को लेकर भी बच्चों से सवाल जवाब किए।

स्कूल में बच्चों से चर्चा में एक शिक्षक ने बच्चों से पूछा कि "आप पहचानते हो न इनको?" तो बच्चे हां में जवाब देते हैं। फिर बच्चे कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री हैं। जिसके बाद सीएम जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। बच्चों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी खुश भी नजर आए औऱ उन्होंने बच्चों की खूब तारीफ की।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अगला लेख