dipawali
✕

Weather Update: मप्र में जबलपुर और सागर संभाग में भारी बारिश के आसार

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (15:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 28 जिलों में हुई हल्की से  मध्यम बारिश के बीच अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर  बारिश होने के आसार हैं। 
 
मानसून के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो  रही हल्की से मध्यम बारिश के बीच बीते चौबीस घंटों में दो दर्जन से अधिक  स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। दूसरे स्थानों की तुलना में पचमढ़ी में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। यहां 49 मिलीमीटर दर्ज हुई है।
 
इसके अलावा टीकमगढ़ में 52 मिमी, जबलपुर 41.5 मिमी, खंडवा में 33, सागर में 32 मिमी, उमरिया 31 मिमी, दतिया में 28 मिमी, खरगोन में 23 मिमी, खजुराहो में 13 मिमी, गुना में 16.6 मिमी दर्ज हुई है। इसके साथ ही  शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, भोपाल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, बैतूल, सतना, रीवा,  इंदौर, ग्वालियर, रायसेन, मलाजखंड, नरसिंहपुर, मंडला, धार जिले में एक से 10 मिमी के बीच वर्षा दर्ज की गई। 
 
भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बुधवार को फिर एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम का असर प्रदेश में कम पड़ेगा, लेकिन इसका असर गुरुवार से ज्यादा होने से राज्य में अगले दो तीन दिनों तक कई स्थानों पर  अति भारी बारिश की संभावना है।
 
उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के बनने से प्रदेश भर में एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले एक-दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना  है।
 
सरवटे ने बताया कि मानसून ट्रफ आज की तारीख में उत्तर प्रदेश के आगरा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यह ट्रफ लाइन कल तक और नीचे आने की संभावना है।
 
मौसम विभाग की मानें तो जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं दूसरे स्थानों की अपेक्षा सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं रीवा, सागर, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी और श्योपुरकलां कुछ स्थानों पर भारी बारिश के संकेत हैं। 
 
राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही बादल आसमान में डेरा जमाए हुए हैं। यहां शाम के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख