Hanuman Chalisa

उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 : भोपाल, इन्दौर, उज्जैन सहित 20 जिलों के 56 प्रोजेक्ट का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

कॉन्क्लेव में ₹ 74,711 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर बनी सहमति

Updated: गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (11:59 IST)
भोपाल।  उज्जैन में 1 एवं 2 मार्च 2024 को होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुल 56 प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। यह प्रोजेक्ट भोपाल, उज्जैन और इन्दौर सहित प्रदेश के 20 अलग-अलग जिलों में स्थापित होंगे।  इन 56 प्रोजेक्ट से ₹10 हजार करोड़  से अधिक का निवेश आयेगा साथ ही 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है। 

एमपीआईडीसी के मुताबिक इस इन्वेस्टर समिट में अभी तक 35 कंपनियों से 74,711 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। यह आंकड़ा समिट तक और भी बढ़ेगा। इस समिट में भाग लेने अभी तक 831 इन्वेस्टर्स और 30 फॉरेन डेलिगेट्स के आने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस बार मध्यप्रदेश सरकार बदली हुई रणनीति पर यह समिट कर रही है। बड़े उद्योपतियों को बुलाने और बड़े एमओयू साइन करने की बजाय सरकार का फोकस अधिक से अधिक प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का है।  इसी रणनीति के तहत सरकार ऐसी कंपनियों और निवेशक को तवज्जो दे रही है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हों। 

इस समिट में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट पर काफी फोकस किया जा रहा है। अभी तक 3200 से ज्यादा यूनिट् ने बायर-सेलर मीट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके जरिए प्रदेश के उत्पादकों, कृषि उपजों, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इसमें स्थानीय उत्पादकों को अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए आसानी से नेशनल और इंटरनेशनल खरीदार मिल जाते हैं। 

निवेशकों से मुख्य़मंत्री डॉ.यादव की वन टू वन चर्चा-
जानकारी के मुताबिक इस समिट में बड़े उद्योगपतियों को सीधे बुलाने के बजाय ऐसे इन्वेस्टर्स को बुलाया गया है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हों। ऐसे निवेशकों से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वन टू वन मुलाकात भी कर सकते हैं जिससे निवेशक सीधे अपनी बात सीएम के सामने रख सकें।
 
<>
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख