Hanuman Chalisa

उज्जैन रेप केस में ऑटो चालक समेत 3 गिरफ्तार, ऑटो से मिले खून के निशान

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (10:57 IST)
Ujjain rape case : मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में जघन्य बलात्कार की शिकार 12 वर्षीय लड़की का इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने ऑपरेशन किया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। इस बीच पुलिस ने एक ऑटो चालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने इस मामले में उज्जैन के एक ऑटो चालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके ऑटो से मिले खून के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची ने जीवनखेड़ी से ऑटो लिया था। ऑटो की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। 
 
इससे पहले, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित लड़की का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा, लड़की उज्जैन के बाहर के किसी क्षेत्र की प्रतीत हो रही है। चूंकि वह (घटना को लेकर) ठीक तरह से जवाब दे नहीं पा रही है। इसलिए विशेषज्ञों और काउंसलर की मदद से उससे बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।
 
बलात्कार की घटना को लेकर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के तीखे हमलों के बारे में पूछे जाने पर गृहमंत्री ने प्रतिप्रश्न किया, क्या आपको कांग्रेस के प्रमाण पत्र की जरूरत होगी?
 
लगभग 12 साल की एक लड़की सोमवार को उज्जैन के महाकाल पुलिस थाना क्षेत्र में एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। महाकाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच जारी है।
 
चूंकि नाबालिग लड़की की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे आगे के उपचार के लिए मंगलवार को इंदौर भेजा गया। जहां बुधवार को उसका ऑपरेशन किया गया। 
 

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख