Dhanteras
✕

MP: भिंड में ट्रक वैन की टक्कर में 6 की मौत, सीएम यादव ने जताया दुख

जानकारी के अनुसार वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी।

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (17:52 IST)
Truck and van collision in Bhind: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक के वैन (Truck and van collision) को टक्कर मारने से 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
 
भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5 बजे जवाहरपुरा गांव के पास हुई। घटना के वक्त कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।ALSO READ: बाइक सवारों और पैदल यात्रियों की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी का कारण
 
भिंड के जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय 1 और व्यक्ति की मौत हो गई और इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। घटना में 20 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार संदेह है कि तेज गति से आ रहा ट्रक मोटरसाइकल को बचाने के प्रयास में वैन से जा टकराया।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों में से 12 को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है जबकि अन्य का भिंड जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और उप मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।ALSO READ: महाकुंभ से लौट रहे 9 लोगों की दुर्घटनाओं में मौत, मृतकों में 2 इंदौर के, 7 आंध्र प्रदेश के
 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी पीड़ितों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख