biodatamaker

शौचालय न होने पर तहसीलदार ने लड़की को पीटा (वीडियो)

Updated: शनिवार, 21 जनवरी 2017 (23:21 IST)
मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में नाबालिग लड़की को तहसीलदार ने इसलिए तमाचा जड़ दिया क्योंकि उसके यहां शौचालय नहीं बना था। 

नगर को खुले में शौच मुक्त बनाने व स्वच्छ भारत अभियान को लागू करने को लेकर नगर पालिका द्वारा नगर में कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों पर सुबह से तैनाती की जाकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत नागरिकों को खुले में शौच करने के लिए मनाही की जाती है, लेकिन कहीं न कहीं इन कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों से कुछ ज्यादा ही बदतमीजी की जा रही है। अब तो यह अधिकारी भी मारपीट पर उतारू हो गए हैं।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बाराद्वारी निवासी धूलजी विश्वकर्मा की 17 वर्षीय पुत्री सुनीता को तहसीलदार द्वारा चांटा मार दिया गया है। दरअसल, बालिका शौचालय निर्माण की रसीद बताने के लिए अपने घर में पर्ची लेने अंदर घुस रही थी, तभी निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार अमिता सिंह तोमर द्वारा सुनीता को समझाने की कोशिश की गई और इसी बीच उन्होंने गुस्से में आकर सुनीता को चांटा जड़ दिया।
 
सुनीता ने बताया कि शौचालय निर्माण की रसीद नगर पालिका में कटवाई जा चुकी है और हमारे घर पर शौचालय नहीं है तो फिर हम लोग कहां शौच के लिए जाएं। इस घटना को लेकर सुनीता के पिता धुलजी विश्वकर्मा का कहना है कि मारपीट करने से बेटी की हालत खराब है, वह डिप्रेशन में है।

उसे एक कान से सुनाई भी नहीं दे रहा। इस घटना से हमारा पूरा परिवार आहत है। पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर तहसीलदार के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन दिया है। उनका कहना है कि तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उल्लेखनीय है कि 
 
स्वच्छ भारत अभियान शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान है, इसके तहत रोको-टोको अभियान में कर्मचारियों के दल द्वारा समझाइश दी जाती है, पर समझाइश देने के बजाय लोगों के साथ बदसलूकी किए जाने की अनेक घटनाएं सामने आ रही हैं।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख