Hanuman Chalisa

शराबी पति ने काटी पत्नी की नाक (वीडियो)

Updated: शनिवार, 21 जनवरी 2017 (22:16 IST)
ग्वालियर में एक अजीबोगरीब वारदात का मामला सामने आया है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली और उसकी कटी नाक लेकर भाग गया।
मामला ग्वालियर के हतियापुर का है, जहां पति सुभाष शाक्य ने अपनी पत्नी चंदा शाक्य की दांतों से नाक काट ली। पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। महिला ने कहा कि मेरे बड़े-बड़े बच्चे हैं और वही काम करके घर का खर्च चलाते हैं। मेरा पति अब कुछ भी नहीं करता वह शराब और जुए में मस्त रहता है। इसके लिए मना करते हैं तो घर में विवाद और मारपीट काटता है।
घटना वाले दिन भी पति शराब के नशे में घर आया और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के डर से महिला पड़ोसी रेशमा के यहां पहुंच गई। वहां भी पति ने आकर हंगामा किया और पत्नी को पलंग पर पटक दिया तथा उसके ऊपर बैठकर दांतों से उसकी नाक काट ली और कटी नाक के हिस्से को जेब में रख लिया। 
 
घायल महिला जान बचाकर थाने भागी, जहां लहूलुहान देख पहले पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लाई फिर थाने लाकर महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखी, जहां आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हो गया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार है।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख