Hanuman Chalisa

भ्रष्ट टीटी की करतूत कैमरे में कैद (वीडियो)

Updated: शनिवार, 21 जनवरी 2017 (22:01 IST)
रेलवे में भ्रष्टाचार का नमूना मध्यप्रदेश के कटनी रूट से होते हुए इंदौर से बिलासपुर की ओर आने जाने वाली ट्रेन नंबर 18233 नर्मदा एक्सप्रेस में देखने को मिला, जहां ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों से टीटी द्वारा खुलेआम वसूली की गई। टीटी की इस हरकत को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया गया। 
वैसे तो देशभर में रेलवे के कई रूटों पर टीटी की वसूली की खबरें आती रहती हैं, लेकिन कटनी रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनों में यह समस्या कुछ ज्यादा ही गंभीर हो चुकी है। यहां ट्रेनों में टीटीई टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से अच्छा खासा पैसा वसूल कर अपनी जेब भर रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ने हिम्मत कर टीटी की इस काली करतूत का वीडियो बना लिया, जिससे ट्रेनों के अंदर जारी खूली लूट का खुलासा हो गया। 
यह घटना मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से होते हुए छत्तीसगढ़ को जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस की है। उमरिया स्टेशन पार करते ही एस 6 कोच में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों के पास सामान्य श्रेणी का टिकट था। तभी टीटी विजय कुमार ने यात्रियों से टिकट मांगा। सामान्य श्रेणी का टिकट देखते ही वो आग बबूला हो गए। 
 
ट्रेन में सफर कर रहे परिवार के मुखिया को रेलवे का नियम कानून का पाठ पढ़ाते हुए डांट-डपट कर चालान करने के लिए धमकाने लगे। भयभीत होकर यात्री मुन्ना ने बटुए में रखे अंतिम 50 रुपए कार्यवाही से बचने के लिए टीटी को सौंप दिए। टीटी ने चालान न करके पैसा अपनी जेब में डाल लिया।
 
इसी दौरान मुन्ना की पत्नी टीटी से उस 50 रुपए में से कुछ पैसा वापस देने की मिन्नत करती रही, यह कहते हुए कि उनके पास इस पैसे के आलावा और कोई पैसा नहीं है, लेकिन टीटी ने एक नहीं सुनी और पैसा लेकर आगे चल पड़े और सामान्य टिकट वाले अन्य यात्रियों कार्यवाही की धमकी देते हुए जमकर पैसों की वसूली करते रहे। 
 
बताया जाता है कि स्लीपर क्लास में बैठे यात्रियों में अधिकतर के पास सामान्य दर्जे का टिकट होता है, जिससे आरक्षण कराए हुए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जब मामले में टीसी से बात की गई तो वो अपना बचाव करते हुए पैसा लेने से इनकार करते नजर आए जबकि कैमरे में कैद उनकी करतूत की तस्वीरे कुछ और ही बयां कर रही हैं। पूरे मामले पर जब सीनियर डीसीएम बिलासपुर जोन श्रीमती रश्मि गौतम से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखा और कार्यवाही की बात करते हुए पल्ला झाड़ लिया।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख