भोपाल। यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार नियोजन को बढ़ावा देने वाले एक संघ ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में तकरीबन 30 प्रतिशत महिलाओं को गर्भनिरोधक उपायों की जानकारी नहीं है।
भारतीय परिवार नियोजन संघ की भोपाल शाखा की अध्यक्ष डॉक्टर ममता मिश्रा ने बताया, 'एक अध्ययन के अनुसार मध्यप्रदेश में लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं गर्भनिरोधक उपायों से अनजान हैं, क्योंकि उनके पास इससे जुड़ी सूचनाएं नहीं पहुंचती हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और प्रजननीय स्वास्थ्य का एक आवश्यक घटक है और मीडिया तेजी से बढती हुई इस जनसंख्या के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाकर इसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मिश्रा ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम का पूरी तरह से सफल नहीं होने का मुख्य कारण इस संबंध में महिलाओं की अनभिज्ञता है।
उन्होंने कहा कि लोग समझते हैं कि कंडोम ही परिवार नियोजन का सबसे बढ़िया तरीका है। इसलिए इसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाना चाहिए और एक ऐसी प्रणाली विकसित की जानी चाहिए, जिससे कंडोम देश के हरेक घर में आसानी से पहुंच सके।
कंडोम परिवार नियोजन के साथ-साथ एचआईवी-एड्स का प्रसार रोकने में भी मददगार है। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस