biodatamaker

अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर कमांडर जुनैद ढेर

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2017 (15:14 IST)
अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू को मार गिराया। 
 
शुक्रवार सुबह ही आर्मी और पुलिस ने मट्टू को घेर लिया था, जिसके बाद अब उसे मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने जुनैद के साथ ही एक अन्य आतंकी मुज़मिल को भी मार गिराया है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते (एसओजी) ने अनंतनाग में बिजबेहारा के मकरू मोहल्ला में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
 
सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है। आस-पास के इलाकों के लोग इस अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख