Hanuman Chalisa

पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य पर सिंपोजियम

Updated: बुधवार, 8 जून 2022 (20:31 IST)
इंदौर। मनोचिकित्स एवं मालवांचल यूनिवर्सिटी इंदौर के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रामगुलाम राजदान द्वारा इंडियन साइकेट्रिक सोसायटी की एनवायर्नमेंट टास्क फोर्स की तरफ से शहर के सयाजी होटल में एक सिंपोजियम का आयोजन किया गया। इसका विषय था 'पर्यावरण और मानसिक स्वास्थ्य'। 
 
इस सिंपोजियम के जो निष्कर्ष सामने आए उनके मुताबिक पर्यावरण की समस्या मनुष्य द्वारा ही पैदा की गई है और मनुष्य द्वारा ही इसका अंत किया जा सकता है। मनोचिकित्सक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है ऊर्जा की वैकल्पिक व्यवस्था करना, प्रदूषण को कम करना, जंगल को काटने से रोकना और जल संरक्षण करना।
 
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए डॉ. राजदान ने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, उस पर हमने अभी से ध्यान नहीं दिया तो आने वाले 50 सालों में तापमान इतना बढ़ जाएगा कि मानव जीवन ही संकट में आ जाएगा। यदि हमें पृ्थ्वी को बचाना है तो पर्यावरण का ध्यान रखना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम बड़ी इंडस्ट्रीज की जगह कुटीर उद्योग लगाएं, पेट्रोल-डीजल वाहनों के स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। 
प्रारंभ में सिंपोजियम का उद्‍घाटन मुख्‍य अतिथि एनएन राजू प्रेसीडेंट इंडियन साइकेट्रिक सोसायटी और विशेष अतिथि अनिल भंडारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आयोजन में जाने-माने मनोचिकित्सक मुंबई से डॉ. अविनाश डिसूजा, हैदरबाद से डॉ. जी प्रसाद राव, कोलकाता से डॉ. अरबिन्द ब्रह्मा और डॉ. देव परमार ने व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में देशभर से 250 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। 
 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख