biodatamaker

अब बदलापुर पार्ट-2 की सियासत, साध्वी प्रज्ञा की भूमिका की जांच के लिए फिर खुलेगी सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (13:56 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद अब मध्यप्रदेश की सियासत में बदलापुर पार्ट - 2 का नजारा देखने को मिलने जा रहा है। एग्जिट पोल के अनुमानों में केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने और भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव जीतने की संभावना के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने जहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है वहीं कांग्रेस के भी तेवर तीखे हो गए हैं।
 
इस बीच मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पीसी शर्मा का कहना है कि सुनील जोशी हत्याकांड की फाइल फिर से खोली जाएगी और उसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भूमिका की फिर से जांच होगी।
 
शर्मा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से हेमंत करकरे और राष्ट्रपिता के हत्यारे को देशभक्त बताया है उससे अब ये जरूरी हो गया है कि आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में उनकी भूमिका की फिर से जांच हो।
 
2007 में देवास में संघ प्रचारक सुनील जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें लोकसभा चुनाव में भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी आरोपी थी। बाद में कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बरी कर दिया था।
 
लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के बड़े नेताओं ने साफ संकेत दिए थे कि चुनाव के बाद सुनील जोशी हत्याकांड की जांच नए सिरे से होगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के वक्त जब मध्यप्रदेश में आईटी के छापे पड़े थे तब प्रदेश की राजनीति गरमा गई थी। आईटी के छापे पड़ने के बाद राज्य सरकार ने भाजपा सरकार के समय हुए ई-टेंडरिंग घोटाले, माखनलाल यूनिवर्सिटी में गड़बड़ी समेत समेत कई मामलों की जांच शुरू कर दी थी।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

कल का मौसम : 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से बिहार और केरल तक IMD की चेतावनी

अगला लेख