सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Sudhir Saxena is the new DGP of Madhya Pradesh
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 3 मार्च 2022 (14:58 IST)

सुधीर सक्सेना मध्यप्रदेश ‌के नए DGP, गृहमंत्री ने किया एलान, कल संभालेंगे कार्यभार

सुधीर सक्सेना मध्यप्रदेश ‌के नए DGP, गृहमंत्री ने किया एलान, कल संभालेंगे कार्यभार - Sudhir Saxena is the new DGP of Madhya Pradesh
भोपाल। 1987 बैच के IPS  अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना मध्यप्रदेश के अगले डीजीपी होंगे। सुधीर कुमार सक्सेना के नए DGP होने की घोषणा खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की। सुधीर कुमार सक्सेना प्रदेश के 31वें डीजीपी के रूप में 4 मार्च को कार्यभार संभालेंगे। सक्सेना वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी का कार्यकाल 4 मार्च को खत्म हो रहा है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव के पद पर रहे सुधीर कुमार सक्सेना की सेवाओं को राज्य सरकार के अनुरोध पर बुधवार को वापस प्रदेश को सौंप दी गई थी

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना डीजीपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रह चुके है। इसके साथ ही वह 2014 से 2016 का इंटेलिजेंस मुखिया भी रहे। सुधीर कुमार सक्सेना का कार्यकाल नवंबर 2024 तक रहेगा, ऐसे में उनके DGP रहते हुए प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव होंगे।