सम्बंधित जानकारी
- MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई
- MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान
- मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, नई MSME पॉलिसी से 86 लाख रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध
- GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला
- ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना
MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रिलीज हुई हिन्दी फिल्म "छावा" को पूरे मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी के जीवन पर केन्द्रित है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।
शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर उनके पुत्र संभाजी महाराज पर आधारित हिन्दी फिल्म 'छावा' को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं... pic.twitter.com/b6dm1sDH7P
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 19, 2025
मुख्यमंत्री यादव ने जबलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर यह घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज ने तमाम तरह की यातनाएं सहते हुए देश और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
यादव ने कहा कि उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म छावा रिलीज हुई है। जब इतनी अच्छी फिल्म बनी है तो हमें उस पर कर क्यों वसूलना चाहिए। मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अब से राज्य में फिल्म छावा कर मुक्त होगी। अभिनेता विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। कौशल ने फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।
