1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. rekha gupta delhi cm news madhya pradesh cm mohan yadav congratulated her

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

Rekha Gupta
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की नेता चुनी गई श्रीमती रेखा गुप्ता को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा है। रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप दिल्ली के विकास और जनकल्याण हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता से प्रदेश की समृद्धि और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करें, यही शुभेच्छा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी रेखा गुप्ता को सोशल मीडिया के जरिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वे आज ही सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गई हैं और अब वहां के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Rekha Gupta : रिजल्ट के 11 दिन बाद खत्म हुआ दिल्ली CM का सस्पेंस, रेखा गुप्ता कैसे चुनी गईं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री