Hanuman Chalisa
✕

महिदपुर के पास शिवराज के काफिले पर पथराव की कोशिश, 2 पुलिसकर्मी घायल

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (00:13 IST)
महिदपुर (उज्जैन)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में एक बार‍ फिर बाधा डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि इस बार पथराव में चौहान के वाहन के कांच तो नहीं फूटे लेकिन भीड़ ने उनके पीछे चल रहे पुलिस वाहन को अपना निशाना बनाया और पुलिस वाहन के कांच फोड़ दिए गए। पथराव में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
 
 
असल में मुख्यमंत्री की 'जन आशीर्वाद यात्रा' सोमवार को महिदपुर पहुंची लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही स्थानीय विधायक बहादुर सिंह चौहान का जमकर विरोध होने लगा। स्थानीय लोगों ने विधायक के विरोध में पोस्टर-बैनर लगाए थे।
महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्लूखेड़ी के समीप मुख्यमंत्री के काफिले के साथ विधायक बहादुर सिंह भी थे। हालांकि विरोध कर रहे लोगों के निशाने पर विधायक थे। जब विधायक की गाड़ी काफिले के साथ आगे निकल गई तो लोगों का गुस्सा साथ चल रहे पुलिस वाहन पर फूट पड़ा। अज्ञात हमलावरों ने पुलिस वाहन के कांच फोड़ दिए। पथराव के कारण 2 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। हालांकि इस हमले के बाबत कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
 
सनद रहे कि इसी माह 3 सितंबर को शिवराज की 'जन आशीर्वाद यात्रा' चुरहट पहुंची थी, तब उनके वाहन पर हमला किया गया था जिसकी वजह से कांच फूट गए थे। तब भाजपा ने इस हमले के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दोषी माना था।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख