biodatamaker
✕

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद BJP में हो रही अनदेखी पर दुखी शिवराज सिंह चौहान!

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (12:08 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी में अपनी अनदेखी पर करार तंज कसा है। राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि  कई लोग ऐसे होते हैं जो रंग देखते हैं। मुख्यमंत्री हैं तो बोलेंगे भाई साहब आपके चरण तो कमल के समान हैं, कर कमल हो जाते है, चरण कमल हो जाते है।  कुर्सी से हटे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब करते हैं जैसे गधे के सिर से सींग।

गौरतलब है कि भोपाल में नई सरकार की तस्वीर साफ होते ही राजधानी में भाजपा दफ्तर के साथ चार इमली क्षेत्र में लगे होर्डिंग में से शिवराज की तस्वीर गायब हो गई थी। इसमें एक होर्डिंग तो एक डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए उनके समर्थकों ने लगाई थी जिसमें पार्टी के अन्य सभी नेता थे लेकिन शिवराज की फोटो नदारद थी।

ऐसा नहीं मुख्यमंत्री नहीं बन पाने और पार्टी में अपनी हुई अनदेखी की टीस शिवराज ने पहली बार प्रकट की है। इससे पहले बुधनी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा था कि कई बार  राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है,लेकिन वह किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद तो आ जा सकता है, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता है। मामा आपके बीच ही रहेगा, यहां से कहीं नहीं जाएगा।

वहीं  मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद बुधनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री से एक बार फिर महिलाएं गले से लिपटकर रोने लगी। इस दौरान शिवराज ने महिलाओं को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह उनके बीच ही रहेंगे और सरकार कोई भी योजना बंद नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बहुत गंभीरता से कह रहा हूं कि तुम्हें छोड़कर कभी नहीं जाऊंगा। क्या इतने छोटे बच्चे कभी सभा में आते हैं। ये अपने मामा  लिए आते हैं। बहनों की योजनाएं भी जारी रहेगी और भांजे-भांजियों के कल्याण में भी कोई कसर नहीं रहेगी। शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना के लिए हमने जो कहा है, वह हम करेंगे, सरकार भाजपा की है, कांग्रेस की थोड़े ही है।

वहीं मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद राजधानी भोपाल के 74 बंगले स्थित B-8 बंगले में शिफ्ट में हुए शिवराज ने अपने घर का नाम ‘मामा का घर’ रख लिया है। जहां पर वह लगातार लोगों से मिल रहे है। अपने बंगले का नाम ‘मामा का घर’ रखने का कारण बताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “पूरा प्रदेश मेरा परिवार है और परिवार के रिश्ते पदों से नहीं होते, वो दिल के रिश्ते होते हैं, आत्मा के रिश्ते होते हैं और दिल और आत्मा के रिश्ते पदों के साथ बदलते नहीं है। इसलिए भाई और बहन, भांजे- भांजियों से मेरा प्यार और विश्वास का रिश्ता है। इस रिश्ते की डोर कभी टूटेगी नहीं..!”

वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी योजनाएं जारी रहेंगी और 10 तारीख को फिर से लाड़ली बहनों के खातो में पैसा आएगा। हमारा संकल्प ये भी है कि लाड़ली बहनों को लखपति बहना बनाना हैं, ये केवल कहने के लिए नहीं है उसके लिए मैं निरंतर काम करूंगा।
<>
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख