sundarkand
✕

मुख्यमंत्री शिवराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया जनसमस्याओं का समाधान

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (15:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाधान ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं के समाधान सकारात्मक दृष्टिकोण और संवेदनाओं के साथ करें।


आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वयं आवेदकों को सुना और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। चौहान ने समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

चौहान ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की हर स्तर पर निरंतर समीक्षा करें। स्वरोजगार ऋण वितरण, लंबित पेंशन के प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए। हितग्राही के खाते में राशि पहुंचने की प्रक्रिया का भी अध्ययन किया जाए। तकनीक के लाभों के साथ ही व्यावहारिक दिक्कतों को भी समझा जाए, उनके समाधान की पहल भी की जाए।

चौहान ने कहा कि स्वरोजगार के ऋण प्रकरणों की समीक्षा की जाए। ऋण प्रकरणों की बैंक में स्थिति की जानकारी मासिक आधार पर ली जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि हितग्राही को ऋण और सब्सिडी समय पर मिल जाए। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण में विलंब के 503 प्रकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज हैं। इनका आगामी 15 दिन में निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश ने जुलाई-अगस्त के दौरान दो लाख आवास निर्माण पूर्ण कर देश में पहला स्थान पाया है। आगामी 45 दिनों में दो लाख आवास और पूर्ण किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले के संतोष सिंह को विकलांग विवाह प्रोत्साहन राशि मिलने में विलंब करने के कारण पंचायत समन्वयक को निलंबित करने तथा जनपद पंचायत के सीईओ की दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कई जिलों के फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख