shradh paksha
✕

कांग्रेस हमेशा से जाति जनगणना का विरोध करती रही : शिवराज चौहान

Updated: गुरुवार, 1 मई 2025 (00:16 IST)
Shivraj Singh Chauhan News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस पर जाति गणना कराने के केंद्र के फैसले का श्रेय लेने के लिए होड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने आरक्षण व मंडल आयोग का विरोध किया था। आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने की केंद्र की घोषणा की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि यह समाज के सभी वर्गों के आर्थिक और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी तरीके से की जाएगी। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं।
 
भोपाल में भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के दिनों से लगातार कांग्रेस सरकारों ने कभी जाति गणना नहीं की और कांग्रेस पार्टी हमेशा से जाति जनगणना का विरोध करती रही है। चौहान ने कहा, यह एक ऐतिहासिक फैसला है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं।
ALSO READ: मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद
उन्होंने कहा कि जाति गणना पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और समाज के सभी वर्गों के आर्थिक और सामाजिक हितों को ध्यान में रखा जाएगा। सामाजिक कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए चौहान ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को याद किया। उन्होंने कहा, उस फैसले से देश में (जाति के आधार पर) कोई तनाव नहीं हुआ। इसी तरह, सामाजिक न्याय के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका कल्याण के ध्‍येय से अगामी जाति गणना की जाएगी।
ALSO READ: इस साल देश में होगी गेहूं की बंपर फसल, क्या बोले कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जाति गणना के फैसले का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के बीच होड़ चल रही है। मैं (लोकसभा में विपक्ष के नेता) राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जब कांग्रेस ने वर्षों तक देश पर शासन किया, तब भारत में जाति जनगणना क्यों नहीं कराई गई।
 
उन्होंने कहा, उनके पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में जाति के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। यह पत्र रिकार्ड में है, जो दर्शाता है कि उन्होंने जाति और जातिगत जनगणना का लगातार विरोध किया।
<

राहुल जी, मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि 1980 के दशक में जब मंडल कमीशन आया, तब इंदिरा जी ने ही विरोध किया था।

स्व. राजीव जी का जातिगत जनगणना को लेकर क्या रुख था?

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने पार्लियामेंट में आश्वस्त किया था कि वो जातिगत जनगणना पर कैबिनेट… pic.twitter.com/am7xN1QfY3

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 30, 2025 >
केंद्रीय मंत्री ने जाति गणना न करने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए सवाल किया, काका कालेलकर की रिपोर्ट को किसने दबाया? नेहरू जी का रुख ऐसा नहीं था। स्वर्गीय इंदिरा जी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने क्या किया? जब मंडल आयोग की रिपोर्ट पेश की गई तो कांग्रेस का क्या रुख था? कांग्रेस ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया है।
 
उन्होंने कहा कि देश को याद है कि 1980 के दशक में जब मंडल आयोग की सिफारिशों को पेश किया गया था, तो (प्रधानमंत्री स्वर्गीय) इंदिरा गांधी जी ने इसका विरोध किया था और बीपी मंडल की जाति जनगणना की मांग को तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने खारिज कर दिया था।
ALSO READ: caste census : बिहार चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, कराएगी जाति जनगणना, वैष्णव बोले- कांग्रेस ने फायदे के लिए किया सर्वे
चौहान ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद को आश्वासन दिया था कि कैबिनेट जाति जनगणना पर विचार करेगी, लेकिन केवल मंत्रियों का एक समूह बनाया गया, फिर भी जाति जनगणना कभी नहीं की गई। केवल एक सर्वेक्षण किया गया था।
 
उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी जी और मनमोहन सिंह ने जाति जनगणना क्यों नहीं कराई? उन्होंने कहा कि उस समय एसईसीसी के सर्वेक्षण डेटा में हजारों त्रुटियां थीं और लगभग खारिज कर दी गई थीं तब कांग्रेस कहां थी? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख