biodatamaker
✕

“भाई और मामा” से अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहचान, सोशल मीडिया हैंडल पर बदला बायो

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (10:44 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पांचवी बार भाजपा को सत्ता में वापसी करने वाले शिवराज सिंह चौहान को भले ही भाजपा आलाकमान ने सत्ता की बागडोर नहीं सौंपी हो लेकिन शिवराज लगातार इमोशनल कार्ड खेल रहे है। बुधवार को नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर अपना बायो बदलकर पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश लिखने वाले शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर अपने बायो बदलते हुए ‘भाई और मामा’  शब्द को जोड़ा। अब शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया हैंडल X  पर “भाई और मामा, फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्यप्रदेश” लिखा हुआ है। 

इससे पहले गुरुवार को बतौर कार्यवाहक मुख्यमंत्री आखिरी पौधारोपण करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “मित्रो अब विदा, जस की तस धर दीनी चदरिया”। वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी आखिरी प्रेस कॉफ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा।

वहीं बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोगों ने उनको घेर लिया था और मामा-मामा के नारे लगाए थे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों से मिले, इस दौरान कई महिलाएं भावुक हो गई और उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि अब एक दिन प्रधानमंत्री बनें।

लाड़ली-बहना ने दिलाया भारी बहुमत- मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए शिवराज ने कहा, ‘आज मैं यहां से विदाई ले रहा हूं। मेरा मन आत्मसंतुष्टि से भरा हुआ है। केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं, लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना की बदौलत इस बार फिर सरकार बनी। इस भारी बहुमत वाली सरकार को 48.55% रिकार्ड वोट मिले’। ‘लाड़ली-बहना’ योजना के 6 माह के अंदर बनने और सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो जाने की कहानी को केस-स्टडी के तौर पर लिया जाना चाहिए।  
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

अगला लेख