Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश सरकार का 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दीपावली से पहले मिलेगा महंगाई भत्ता

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (10:20 IST)
भोपाल। शिवराज सरकार ने कोरोना काल में कर्मचारियों को बड़ा सियासी तोहफा देते हुए दीपावाली से पहले 7वें वेतनमान के एरियर की तीसरी और अंतिम किश्त जारी करने का फैसला किया है। प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
 
इतना ही नहीं सरकार ने 40 हजार से कम मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 10 हजार बतौर त्योहार एडवांस देने का भी फैसला किया है।
 
महंगाई भत्ते पर एरियर संबंधी फैसले से सरकार पर लगभग 375 करोड़ रुपए का भार आएगा। जबकि अग्रिम पर सरकार 400 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने कुछ दिन पहले ही खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कर्मचारियों के एरियर की तीसरी किस्त स्थगित करने का फैसला था।
 
प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में 5 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिलता हैं। यहां 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता है। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख