Daily Horoscope
✕

बोरवेल से सृष्‍टि को निकालने का ऑपरेशन जारी, रोबोट का इस्तेमाल

Updated: गुरुवार, 8 जून 2023 (11:22 IST)
Sehore rescue operation : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित बड़ी मुंगावली में मंगलवार को खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि को बचाने के लिए गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन के तीसरे दिन बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए दिल्ली से रोबोटिक टीम बुलाई गई है।
 
रोबोटिक टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। इसके तहत रोबोटिक एक्सपर्ट ने बोरवेल में एक रोबोट को डाला, उसके डेटा को स्कैन कर बच्ची की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। बच्ची की स्थिति जानने के बाद वापस रोबोट को बोरवेल में डाला जाएगा और सृष्टि को निकाला जाएगा।
 
सृष्टि के बचाने के लिए 50 घंटे से भी ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना को भी बुलाया गया था। काफी प्रयासों के बाद NDRF और सेना के जवानों को सफलता नहीं मिली।
 
सेना के जवानों ने रेस्क्यू आपरेशन का तरीका बदलते हुए राड के हुक में फंसाकर बच्ची को निकालने की कोशिश की। 90 फीट ऊपर तक आने के बाद बच्ची सिर्फ 10 फीट दूर थी, तभी हुक से वह छूट गई और खिसक कर 150 फीट नीचे पहुंच गई।
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे ग्राम मुंगावली के राहुल कुशवाह की ढाई साल की बेटी सृष्टि खेलते समय 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। वह 32 फीट गहराई पर फंसी हुई थी, उसे निकालने के लिए जमीन की खोदाई के दौरान मशीनों की धमक से वह 100 फीट नीचे खिसक गई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख