Narak Chaturdashi
✕

लड़की को छेड़ने से रोका तो आरक्षक से हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2023 (13:16 IST)
Chhatarpur News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को लड़कियों को छेड़ने से रोका तो आरोपी ने सड़क पर ही आरक्षक के साथ हाथाहाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त युवक द्वारा लड़कियों पर छींटाकशी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस आरक्षक मनीष दुबे ने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने आरक्षक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरक्षक ने जैसे-तैसे आरोपी को नियंत्रण में लिया और उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 
आरोपी का नाम अजय प्रताप सिंह बघेल बताया जा रहा है। जिस समय छेड़छाड़ की घटना हुई थी उस समय खजुराहो थाने के आरक्षक मनीष दुबे घटनास्थल पर ही मौजूद थे। इस मामले में अजय प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 353, 332, 186, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख