suvichar
✕

मध्यप्रदेश में 26 जुलाई से खुलेंगे 11वीं और 12वीं की स्कूल, हफ्ते में सिर्फ 4 दिन लगेगी क्लास,रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक खुलेंगे

Updated: सोमवार, 19 जुलाई 2021 (19:21 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद स्कूल 26 जुलाई से खोल दिए जाएंगे। जिन जिलों में कोरोना के एक भी केस नहीं है वहां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ क्लास ग्यारहवीं और बारहवीं के स्कूल 26 जुलाई से शुरु हो जाएंगे। सोमवार को कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूलों को खोलने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। 

जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रयोग के तौर पर केवल दो दिन क्लास होगी वहीं अगस्त के पहले सप्ताह से 50% क्षमता के साथ दो-दो दिन कक्षाएं लगाई जाएगी।स्कूल खोलने की गाइडलाइन के मुताबिक क्लास के 50 प्रतिशत स्टूडेंट दो दिन आएंगे वहीं शेष 50 फीसदी स्टूडेंट अगले दो दिन आएंगे। इस प्रकार एक सप्ताह में चार दिन ही स्कूल लगेंगे।

स्कूल में स्टूडेंट को क्लास में एक कुर्सी छोड़कर बैठने साथ मास्क लगाना, सैनेटाइजर का उपयोग के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। बिना पैरेंटेस की अनुमति के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा सकेगा। बच्चों के स्कूल आने के लिए पैरेंटेस की सहमति आवश्यक होगी।

कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 26 जुलाई से कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे हलांकि स्कूल खोलने के बारे में अंतिम निर्णय जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां लेंगी। जिन जिलों में कोरोनावायरस का एक भी प्रकरण नहीं है, वहां स्कूल खोल दिए जाएंगे। 
 
रेस्टोरेंट अब रात 11 बजे तक खुलेंगे- वहीं बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्टोरेंट अब रात 11 बजे तक खोले जा सकेंगे। रात 11 से प्रात: 6 बजे का कर्फ्यू जारी रहेगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने समस्त प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिए कि भीड़ भरे आयोजन नहीं किए जाएं। छोटे आयोजनों की अनुमति है पर इनमें कोविड अनुकूल व्यवहार का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

LIVE: सार्वजनिक जीवन में नरेंद्र मोदी के 25 साल, जानिए क्या बोले पीएम मोदी?

विपक्ष के हंगामे के बीच टला मुख्य चुनाव आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

अगला लेख