ramcharitmanas
✕

ठाणे में बारिश का कहर, भूस्खलन से 5 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 19 जुलाई 2021 (19:08 IST)
ठाणे। मुंबई के बाद अब भारी बारिश का कहर ठाणे पर भी टूट पड़ा है। ठाणे में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक बड़ी सी चट्टान पहाड़ी से अचानक टूट कर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

ठाणे के कलवा पूर्व में घोलाई नगर के पास एक पहाड़ी के नीचे दुर्गा चॉल नाम की रिहाइशी बस्ती में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक बड़ी सी चट्टान पहाड़ी से अचानक टूटकर गिरने से यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। 2 घायलों को बचा लिया गया और उन्हें कलवा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गौरतलब है कि रविवार रात और सोमवार सुबह ठाणे और पालघर जिलों में जोरदार बारिश हुई है। इसके अलावा कल्याण, भिवंडी और मुंब्रा टाउनशिप समेत करीब 18 इलाकों में बारिश के चलते जलजमाव की स्थिति हो गई है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख