Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, पहले चरण में 11वीं और 12वीं की क्लास होगी शुरू

1 अगस्त से 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरु होंगे कॉलेज

Updated: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (17:33 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद स्कूल अब खुलने जा रहे हैं। प्रदेश में 25 जुलाई से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोले जाने का एलान करते हुए कहा कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं के स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिए जाएंगे।

इसके बाद 1 अगस्त से कॉलेज और यूनिवर्सिटी को भी खोला जा सकता है। कॉलेज में स्टूडेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ रोटेशन के आधार पर खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कॉलेज को सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम होते जा रहे है। इसलिए अब ऐसी स्थिति है कि स्कूलों को भी खोला जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त तक स्थिति और सही होने पर स्कूलों को पूरी तरह खोलने पर विचार किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम होते जा रहे है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 14 नए केस आए है वहीं एक्टिव केसों की संख्या 284 बची है। प्रदेश में संक्रमण दर घटकर 0.03% हो गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना के कुल 74 हजार टेस्ट हो रहे हैं।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख