Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के स्कूलों में जल्द शुरू होगी 9वीं से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोले जाने का प्रस्ताव किया तैयार

Published: मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (09:39 IST)
दीपावली के त्योहार के बाद अब मध्यप्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों में नियमित रूप से क्लास शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई है। प्रदेश के निजी और सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की नियमित क्लास जल्द शुरू हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोले जाने का प्रस्ताव तैयार कर सीएम सचिवालय को भेज दिया है और मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही स्कूलों को खोले जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।।
 
बीते मार्च महीने में कोरोना वायरस के की दस्तक देने के बाद अब तक स्कूलों में नियमित क्लासेज नहीं शुरु हो सकी है। 21 सितंबर को अनलॉक-4 की गाइडलाइन में स्कूलों को कोरोना से बचाव के एसओपी का पालन करते हुए 9वीं से 12वीं तक की क्लासेज अंशिक रूप से खोलते हुए मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल आने की छूट दे दी गई थी। 
 
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने का जो प्रस्ताव तैयार किया है उसमें तीन शर्ते लगाई गई है जिसमें  कलासेज में अभी अटेंडेंस कंपलसरी नहीं होगी,माता-पिता की अनुमति से ही बच्चे स्कूलों में आ सकेंगे और ऑनलाइन कक्षा में पढ़ाने का विकल्प भी खुला रहेगा। स्कूलों को केंद्र सरकार की कोरोना से बचाव के लिए सभी गाइडलाइन का पालन करना होगा।
ALSO READ: कोरोनावायरस के खिलाफ बड़ी कामयाबीः नई वैक्सीन 95 फ़ीसदी लोगों पर असरदार
भोपाल में कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी- एक तरफ सरकार स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल में कोरोना के केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल में कोरोना के 207 नए केस सामने आए है। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील और कमलेश्वर पटेल भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए गए है। वर्तमान में प्रदेश के इंदौर में 19 सौ से अधिक और भोपाल में 18 सौ से अधिक कोरोना के एक्टिव केस है। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख