ramcharitmanas
✕

सतपुड़ा भवन में आग से 24 करोड़ खाक, जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, साजिश की संभावना को किया खारिज

Updated: सोमवार, 19 जून 2023 (19:32 IST)
भोपाल। भोपाल में भीषण आग में खाक हुए सतपुड़ा भवन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी  आग लगने के कारणों की जांच के लिए बनाई गई जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी  है। जांच समिति ने सतपुड़ा भवन में तीन जगहों का निरीक्षण करने के साथ 32 अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान के आधार पर 287 पन्नों की जांच रिपोर्ट तैयारी की है। जांच समिति ने राज्य स्तरीय फ़ोरेंसिक साइंस लैब सागर की जाँच रिपोर्ट और चीफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंस्पेक्टर और उनकी जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर 24 करोड़ के नुकसान का आकलन किया  है।

सतपुड़ा भवन की आग के जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने 2 उपसमितियों के प्रतिवेदन को शामिल करते हुए कुल 287 पन्नों का जाँच प्रतिवेदन राज्य शासन को सौंप दी है। जांच समिति ने अपने प्रतिवेदन में बताया है कि सतपुड़ा भवन में आग तीसरी मंजिल पर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग  के सहायक आय़ुक्त के कमरे से शाम 4.00 बजे लगी थी। इसके बाद आग ने चौथी और पांचवी मंजिल को अपने चपेट में लिया था।

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताते हुए कहा कि टीडीपी के सहायक आयुक्त वीरेंद्र कुमार के कमरे में एसी के टॉप-बॉटम पवार प्लग के लूग कनेक्शन से चिंगारी निकली और उसने कमरे रखे सोफे को अपनी चपेट में ले लिया। जांच रिपोर्ट में चीफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि रिमोट से संचालित एसी के प्लग में तार, वायरिंग के लूज रहने के कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना रहती है। जांच में आदिम जाति कल्याण विभाग के कमरे के एसी का अधजला बोर्ड और वायर जली अवस्था में और बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से इंटरनल हाई टेंपरेंचर के सबूत मिले है। जांच रिपोर्ट में आग के लिए किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को संदिग्ध नहीं माना है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख