Hanuman Chalisa

सीधी बस हादसे पर वेबदुनिया का बड़ा खुलासा, ओवरलोडिंग से हुआ हादसा

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (12:54 IST)
सीधी/भोपाल। मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार को हुए बस हादसे के पीछे सबसे बड़ी वजह ओवर लोडिंग बताया जा रहा है। 32 सीटर बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। अभी 38 शव निकाले जा चुके हैं। 

ALSO READ: मध्यप्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा, 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 38 शव बरामद
इस हादसे के पीछे आरटीओ की लापरवाही सामने आ रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस 32 सीटर है और इसमें लगभग 60 सवारियां सवार थीं। बताया जा रहा है कि ओवर लोडिंग को लेकर यात्रियों ने भी सवाल उठाए थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। 
 
स्थानीय नेता और सतना से लोकसभा प्रत्याशी रहे शशांक सिंह ने कहा बस की परमिशन नहीं थी फिर भी दौड़ रही थी। यह बस परिहार ट्रेवल्स की थी। ऐसी आज भी कई बसे दौड़ रही हैं ये लापरवाही सतना RTO की है सतना RTO को फौरन निलंबित कर देना चाहिए व मृतको को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाना चाहिए
 
दूसरी ओर, इस हादसे के चलते बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है, जिससे बस को तेज बहाव से रोका जा सके। बताया गया है कि बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे। परीक्षा होने के कारण बस में विद्यार्थी भी सवार थे। बस छुहिया घाटी में लगे जाम के कारण रूट बदलकर नहर के किनारे से सतना की ओर जा रही थी। सकरा मार्ग होने के कारण अनियंत्रित होकर बस नहर में गिर गई। 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख