dharma sangrah
✕

MP : रतलाम में ई-बाइक चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, 11 साल की मासूम की मौत, 2 अन्य झुलसे

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2025 (20:22 IST)
ratlam e scooter exploded while charging 11 year old girl died in blast madhya pradesh : मध्यप्रदेश के रतलाम से एक दर्दनाक खबर सामने आई। यहां ई-बाइक चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें 11 साल की मासूम की मौत हो गई है। मीडिया खबरों के अनुसार बच्ची के नाना समेत परिवार के 2 अन्य लोग झुलस गए। इन्हें अस्पाल में भर्ती करवाया गया। शनिवार देर रात हुए हादसे में घर का सामान भी खाक हो गया। 
ALSO READ: पुणे : बस में लगी आग, चालक की सूझबूछ से बची यात्रियों की जान
मीडिया खबरों के मुताबिक पीएनटी कॉलोनी के लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां एक परिवार घर के कमरे में ही ई स्कूटी को चार्ज पर लगाकर सो गया। देर रात करीब 2.30 बजे बाइक में इतना जोरदार विस्फोट हुआ कि पूरे घर में आग लग गई। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग परिवार को बचाने पहुंचे।
 
बमुश्किल आग पर काबू पाया गया, लेकिन घर में सो रही 11 वर्षीय बालिका की दम घुटने से मौत हो गई जबकि घर के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सदस्यों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि बालिका के शव को पीएम के लिए रतलाम के मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया।

क्या बोली पुलिस : औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि भागवत मौर्य नामक व्यक्ति के घर के बाहर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को चार्ज किया जा रहा था तभी उसमें आग लग गई और इसने दूसरे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा- PM मोदी ने दिल्‍ली सरकार को गालियां दीं, सुनकर बुरा लगा, लोग करारा जवाब देंगे
उन्होंने बताया कि परिवार वाहन को चार्ज होता छोड़कर सो गया और जब धुएं का गुबार घर में घुसने लगा तब उनकी नींद खुली। अधिकारी ने बताया कि परिवार ने दमकल विभाग के कर्मियों को इसकी सूचना दी और वे किसी तरह घर से बाहर निकले, लेकिन मौर्य की पोती अंतरा चौधरी वहीं रह गई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि इस हादसे में भगवती मौर्य और लावण्या (12) घायल हो गईं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि अंतरा अपनी मां के साथ अपने दादा के घर रहने आई थी और रविवार सुबह उसे वडोदरा (गुजरात) स्थित अपने घर लौटना था। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।  इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख