dharma sangrah
✕

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर कार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2024 (14:35 IST)
Gwalior News:  मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया (social media) पर दोस्त बने एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय लड़की से चलती कार में कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो बना लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में 3 में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के मुताबिक घटना 1 जून को मोहना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई लेकिन गुरुवार इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।

ALSO READ: नोएडा में 2 किशोरियों से बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निरंजन शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती की जिसने उसका परिचय दूसरे व्यक्ति से कराया। दोनों ने सोशल मीडिया पर उससे बात की। शर्मा के अनुसार 1 जून को दोनों व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की से उसके गांव में मिले और उसे अपने साथ कार में घुमाने के लिए ले गए।

ALSO READ: बेटे ने बलात्कारी बाप को दिलाई 10 साल की सजा, मां को 30 साल बाद मिला इंसाफ
 
शर्मा ने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपियों में से एक ने लड़की के साथ बलात्कार किया और दूसरे ने इस कृत्य का वीडियो बनाया जबकि उनका तीसरा साथी कार चला रहा था। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाया और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।
 
शर्मा के अनुसार जब लड़की ने आरोपियों की धमकियों के आगे झुकने से इंकार कर दिया तो उन्होंने उसका वीडियो प्रसारित कर दिया जिससे उसके परिवार को इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। शर्मा के मुताबिक अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख