dipawali
✕

माता-पिता के पास सो रही थी मासूम, बलात्कार के बाद हत्या

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (11:12 IST)
इंदौर। समाज को शर्मसार करने वाली वारदात में शुक्रवार तड़के यहां अपहरण और बलात्कार के बाद छह माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिये एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र की एक वाणिज्यिक इमारत के बेसमेंट में शुक्रवार को बच्ची का लहुलूहान शव बरामद किया गया।
 
उन्होंने बताया कि दुधमुंही बच्ची के परिजन बेहद गरीब हैं। वे गुब्बारे बेचकर गुजारा करते हैं। उनके पास अपना घर तक नहीं है। वे ऐतिहासिक राजबाड़ा महल के बाहर बच्ची के साथ खुले में सो रहे थे। सुनील भील (21) नाम के एक युवक ने उनके बगल में सो रही बच्ची को अगवा कर लिया। यह व्यक्ति भी बच्ची के परिवार के पास खुले में सो रहा था। वह बच्ची के परिजन के साथ गुब्बारे बेचता था।
 
मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के हवाले से बताया, 'अपहरण के बाद आरोपी सोती बच्ची को अपने कंधे पर डालकर निकला ताकि लोगों को शक ना हो सके। फिर वह उसे करीब 50 मीटर दूर स्थित वाणिज्यिक इमारत के तलघर में ले गया।
 
डीआईजी ने बताया कि बच्ची के घबराये परिजन उसे सुबह से जगह-जगह तलाश कर रहे थे। दोपहर में बच्ची की लाश मिली।
 
इस बीच, शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने तसदीक की कि पोस्टमॉर्टम के दौरान इस बात के स्पष्ट संकेत मिले हैं कि हत्या से पहले बच्ची से बलात्कार किया गया था। बच्ची के निजी अंग पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स के पास AQI 400 पार

ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

अगला लेख