Hanuman Chalisa

MP : मध्यप्रदेश के कई शहरों में आंधी, तूफान और बारिश, उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से तेजी पकड़ी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 2 दिन यानी, 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में इंट्री कर सकता है।

Updated: शनिवार, 14 जून 2025 (18:11 IST)
मध्यप्रदेश में मानसून का आगमन आज या कल में हो सकता है। इससे पूर्व प्रदेश के कई शहरों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को उज्जैन, जबलपुर, सागर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। उज्जैन में तेज आंधी से पेड़ रेलवे ट्रेक पर गिर गया। इससे ट्रेन के संचालन पर प्रभाव पड़ा। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से तेजी पकड़ी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 2 दिन यानी, 15-16 जून को मानसून मध्यप्रदेश में इंट्री कर सकता है।
 
मानसून ने पकड़ी रफ्तार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15-16 जून तक मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इससे पूर्व आज भी आंधी-बारिश और लू की स्थिति रही। कई दिनों से महाराष्ट्र-छग में ठहरे मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15-16 जून तक मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लेगा। 15 जून को इंदौर और आसपास के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
ALSO READ: Ahmedabad plane Accident : इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज
चक्रवाती सिस्टम सक्रिय 
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर दो से तीन दिन रहेगा। ऊपरी हवा का एक चक्रवाती सिस्टम उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। यह सिस्टम एक ट्रफ के रूप में उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से मध्यप्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। 15 जून को इंदौर और आसपास के जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। Edited by: Sudhir Sharma 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख