ramcharitmanas
✕

राहुल गांधी 1 अक्टूबर को आएंगे बालाघाट, आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 (13:01 IST)
भोपाल। इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी एक बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के बालाघाट आएंगे। राहुल गांधी बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। अब तक के तय का्र्यक्रम  के मुताबिक राहुल गांधी बालाघाट के बैहर और बिरसा का दौरान कर पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलेंगे। 
 
गौरतलब है कि बालाघाट जिले में पिछले दिनों आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों की मौत मलेरिया और कुपोषण जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते हुई है। इस घटना ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों के पोषण को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के साथ मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे । इस दौरान वे स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संबंधित लोगों से भी जानकारी ले सकते हैं।
 
राहुल गांधी का पिछले एक पखवाड़े में यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा होगा. इससे पहले राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहु्ंचे थे जहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद में भाजपा सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए थे। 

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख