Daily Horoscope
✕

शर्मनाक! सीनियर छात्र करवाते थे तकिए के साथ यौन क्रिया

Updated: शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (22:52 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग के मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रैगिंग के दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा कनिष्ठ छात्रों से कथित तौर पर कहा जाता था कि वे तकिए के साथ यौन क्रिया करें। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक पीड़ित छात्र द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की हेल्पलाइन को शिकायत के बाद हरकत में आए महाविद्यालय प्रबंधन ने अज्ञात वरिष्ठ विद्यार्थियों के खिलाफ 24 जुलाई की देर रात आपराधिक मामला दर्ज कराया था।
 
संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि इस मामले में पुलिस तकनीकी सबूत जुटाकर इनके आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। उन्होंने बताया कि हमें जांच के दौरान सुराग मिला है कि वरिष्ठ विद्यार्थी रैगिंग के दौरान कनिष्ठ छात्रों को तकिये के साथ यौन क्रिया करने को कहते थे। हम इस बात की तस्दीक की कोशिश कर रहे हैं।
 
थाना प्रभारी के मुताबिक चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास के बाहर रहने वाले कनिष्ठ छात्र (डे स्कॉलर) ने यूजीसी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते वक्त न तो अपनी पहचान जाहिर की थी, न ही उन वरिष्ठ विद्यार्थियों के नाम लिखे थे जो उनके साथ कथित रैगिंग करते थे।
 
काजी ने बताया कि हमने 97 कनिष्ठ छात्रों को नोटिस भेजकर कहा है कि अगर उन्हें रैगिंग के बारे में कोई जानकारी है, तो वे इसे पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं और रैगिंग के सिलसिले में सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता छात्र द्वारा रैगिंग के आरोपों को लेकर मुहैया कराया गया डेटा चिकित्सा महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस को जांच के लिए पहले ही सौंपा जा चुका है।
 
यह मामला सामने आने के बाद चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने दावा किया था कि रैगिंग की घटना महाविद्यालय और इसके छात्रावास के परिसरों के बाहर की है। (भाषा)
 

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख