Daily Horoscope
✕

झाबुआ में प्रधान आरक्षक ने थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (15:33 IST)
झाबुआ (मप्र)। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काकनवानी पुलिस थाने में तैनात 50 वर्षीय एक प्रधान आरक्षक ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर थाना प्रभारी के कक्ष में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर काकनवानी थाना में शुक्रवार सुबह करीब 7.15 बजे हुई।
 
थाना प्रभारी दिनेश भंवर ने कहा कि प्रधान आरक्षक सैफुददीन कुरैशी ने काकनवानी पुलिस थाने में शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी के कक्ष में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बड़नगर का रहने वाला था और इस थाने में मालखाना प्रभारी था।
ALSO READ: यूपी में दबंगों की पिटाई से आहत दलित युवक ने की आत्महत्या, 2 गिरफ़्तार
भंवर ने बताया कि वह पिछले साल 17 सितंबर से इस थाने में तैनात थे और उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित थे। भंवर ने बताया कि कुरैशी प्राय: उज्जैन में इलाज के लिए आते-जाते रहते थे। 4 दिन पूर्व ही जांच कराकर आए थे। आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) एमएस गवली काकनवानी थाने पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख