मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Political uproar over the viral video of BJP MLA Rameshwar Sharma breaking the knees of Congressmen
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Modified: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (14:34 IST)

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने वाले वायरल वीडियो पर सियासी बवाल, दिग्विजय ने दी चुनौती

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ने वाले वायरल वीडियो पर सियासी बवाल, दिग्विजय ने दी चुनौती - Political uproar over the viral video of BJP MLA Rameshwar Sharma breaking the knees of Congressmen
भोपाल। विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने वाले बयान पर अब प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक को जवाब देते हुए उनके घर जाने का एलान कर दिया है।
 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है “मैं कांग्रेसी हूं। जिसमें ताकत हूं। मेरे घुटने तोड़ दो। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब हिंसा से दूंगा। मैं 24 नवंबर को महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जाकर तब उसे उन्हें सद्बुद्धि देने के लिए एक घंटे तक राम धुन करूंगा।”
 
वहीं दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद पूर्व मंत्री रामेश्वर शर्मा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के घर जाने का एलान कर दिया है।
 
दरअसल पूरा मामला भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के उस वायरल वीडियो से जुड़ा है जिसमें वह लोगों से कह रहे है कि अगर कोई कांग्रेसी अगर जनता के पास आते हैं तो उनके घुटने तोड़ दो। इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह को भी क्षेत्र में न आने देने की बात कही थी।
 
वहीं दूसरी ओर रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट का अपने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा था कि कांग्रेस के घुटने तोड़ने की हमें जरुरत नहीं है पहले ही कांग्रेस के घुटने और कमर टूटी हुई है। वायरल वीडियो दिग्विजय सिसंह को अपमानित करने की चाल है।
 
 
 
ये भी पढ़ें
दिग्विजय का भाजपा विधायक को जवाब, मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो मेरे घुटने तोड़ दे