शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. पद्मश्री अभय छजलानी को 'हिन्दी गौरव अलंकरण'
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (12:00 IST)

पद्मश्री अभय छजलानी को 'हिन्दी गौरव अलंकरण'

Abhay Chhajlan | पद्मश्री अभय छजलानी को 'हिन्दी गौरव अलंकरण'
इंदौर। हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान' और मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के शिखर और वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी को 'हिन्दी गौरव अलंकरण' से सम्मानित किया गया। अज्ञेय के चौथा सप्तक के अग्र कवि, वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार कुम्भज को भी यह अलंकरण दिया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं समाजसेवी आनंद मोहन माथुर, महामंडलेश्वर दादू महाराज, अरविन्द जोशी एवं पत्रकार प्रवीण खारीवाल व चंदा सिसौदिया थे।
 
'नईदुनिया' के प्रधान संपादक रहे अभयजी और राजकुमार कुम्भज को संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन ने 'हिन्दी गौरव अलंकरण' से विभूषित किया।
 
स्वागत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' ने किया। आनंद मोहन माथुर ने अभयजी की पत्रकारिता को निर्भीक पत्रकारिता बताते हुए कई पत्रकार व संपादक बनाने का श्रेय उन्हें दिया।
ये भी पढ़ें
#DelhiViolence : कपिल मिश्रा पर भड़के भाजपा सांसद गौतम गंभीर