Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश विधानसभा में जमकर हंंगामा, अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, किताब फेंकने पर निशाने पर नरोत्तम

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (12:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई है। कांग्रेस विधायकक जीतू पटवारी के बजट सत्र से निलंबन को लेकर आज सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष के हंगामे के चलते पहले प्रश्नकाल की कार्यवाही 12 बजे तक और उसके बाद सदन को 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे  पहले आज कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के खिलाफ आज सदन की शुरुआत हंगामे  के साथ हुई। सुबह 11 बजे प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस ने अपने विधायक जीतू पटवारी के निलंबन का विरोध जताते हुए आसंदी  का घेराव किया। इसके साथ कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी।

कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक कमलनाथ के हस्ताक्षर नहीं है यानि कांग्रेस अध्यक्ष को अपने कार्यकारी अध्यक्ष पर विश्वास नहीं है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव की सूचना पर कांग्रेस के बहुत कम विधायकों के हस्ताक्षर किए।   

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नहीं बल्कि संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ लाना चाहिए। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन की कार्यवाही संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर सदन में हुए मतदान के बहुमत के बाद निलंबित किया गया था न कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें निलंबित किया था।

वहीं दूसरी ओर जीतू पटवारी के निलंबन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे है, इसलिए कांग्रेस  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। इसके साथ नेता प्रतिपक्ष ने नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि सदन में उन्होंने पर नियम पुस्तिका की किताब फेंक कर मारी। इसलिए वह संसदीय कार्यमंत्री के खिलाफ अवमानना प्रस्ताव लेकर आएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सफाई देते हुए संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह सामने से चपरासी को हटा रहे थे इस दौरान उनके हाथ से नियम पुस्तिका फिसल गई।  

वहीं कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलबंन के मुद्दों को लेकर आज विधानसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए। वहीं सदन में विपक्ष की ओर से जमकर कांग्रेस फाड़े गए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख