ramcharitmanas

गंजबासौदा हादसा : रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कुएं से निकाले 3 शव

Updated: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (08:46 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के बाहरी इलाके में कुए में दो दर्जन से अधिक लोगों के गिरने के कारण हुए हादसे में शुक्रवार सुबह तक 3 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अपुष्ट जानकारी के अनुसार, अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।
 
रात भर चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद सुबह 3 लोगों को मृत अवस्था में निकाला गया। गुरुवार रात निकाले गए 15 लोगों को गंजबासौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
 
गंजबासौदा के बाहरी क्षेत्र के लाल पठार इलाके में गुरुवार देर शाम एक बच्चा कुए में गिर गया था। उसे बचाने के लिए दर्जनों ग्रामीण कुएं की मुंडेर और उस पर लगी जाली पर चढ़ गए थे। अचानक हुए हादसे के चलते ग्रामीण, जाली और मिट्टी के साथ कुए में जा गिरे थे। देर रात राहत एवं बचाव कार्य के दौरान भी कुछ लोग कुएं में गिर गए थे।
 
तत्काल प्रारंभ किए गए राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 15 लोगों को निकालकर गंजबासौदा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद कुए का पानी निकालने का क्रम शुरू किया गया। तड़के तक दो लोगों के शव मिल चुके थे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी। उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।
 
विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी देर रात मौके पर पहुंचे और वे रातभर वहीं पर रहे। सुबह बचाव कार्य के दौरान एक शव और निकाला गया। अब तक कुल तीन शव निकाले जा चुके हैं। एक अनुमान है कि तीस से अधिक लोग कुए में गिरे हैं। माना जा रहा है कि अब कुछ ही घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख