dharma sangrah
✕

नीमच में मुसलमान समझकर बुजुर्ग की हत्या, भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (13:22 IST)
नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में एक मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग की भाजपा नेता ने पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ALSO READ: नीमच में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी दिनेश कुशवाह बुजुर्ग से उसका आधार कार्ड मांगता सुनाई दे रहा है। आरोपी ने बुजुर्ग व्यक्ति के मुस्लिम होने के शक के चलते मारपीट शुरू की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है।
 
मृतक परिजन के साथ राजस्थान के चित्तौड़ गया था। इसी बीच 16 मई को वह अकेला कहीं निकल गया, जिसके बाद परिजन ने चित्तौड़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिवार का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। 19 मई की शाम मनासा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति मृत मिला। बुजुर्ग की शिनाख्त जावरा निवासी भंवरलाल जैन (65) के तौर पर हुई।
 
जांच के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें मनासा निवासी दिनेश कुशवाह भंवरलाल के साथ मारपीट करते एवं उससे उसका नाम पूछताछ करते देखा गया। संदिग्ध दिनेश कुशवाह का फोन बंद आया। इसके बाद उसके संदेहास्पद आचरण को संज्ञान में लेते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
 
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नीमच की घटना के आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 और 304 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
Koo App

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख