sundarkand

उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, 2.6 करोड़ ने नहीं ली वैक्सीन, 2.20 लाख को बुखार

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (12:41 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया की 2.6 करोड़ की आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है। यहां करीब 2,20,000 और लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, उसके नेता किम जोंग उन ने कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने में प्रगति होने का दावा किया है।
 
कोरोना वायरस के इस प्रसार ने दुनिया की सबसे खराब स्वास्थ्य प्रणाली वाले गरीब और अलग-थलग पड़े देश में गंभीर स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया संक्रमण के प्रसार के सही पैमाने को कमतर कर रहा है।
 
उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को शाम छह बजे तक 24 घंटे में उत्तर कोरिया के करीब 2,19,030 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए। लगातार पांचवें दिन बुखार के मरीजों में यह करीब 2,00,000 मामलों की वृद्धि है।
 
उत्तर कोरिया ने कहा कि अप्रैल के अंत से तेजी से फैल रहे अज्ञात बुखार के कारण 24 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं और 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में शनिवार को उत्तर कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी ह्योन चोल हेइ के अंतिम संस्कार के दौरान किम को रोते हुए भी देखा गया। ऐसा माना जाता है कि किम जोंग द्वितीय के शासन के दौरान उनके बेटे किम को भविष्य के नेता के तौर पर तैयार करने में चोल हेइ की अहम भूमिका थी।
 
किम ने शहरों के बीच यात्रा पर सख्त पाबंदियां भी लगायी है और राजधानी प्योंगयांग में दवा की दुकानों तक दवाइयों को पहुंचाने में मदद के लिए हजारों सैनिकों को तैनात किया है। राजधानी प्योंगयांग इस संक्रमण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है। उन्होंने आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए महामारी संबंधी पाबंदियों में छूट देने का भी संकेत दिया।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख