Daily Horoscope
✕

एक्सप्लेनर: CM शिवराज के अब फ्रंट फुट पर खेलने के बयान के सियासी मायने

चौथी पारी में बदले-बदले से नजर आ रहे 'सरकार'

Updated: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (12:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी चौथी पारी में फ्रंट फुट पर खेल रहे है। इस बात को कोई और नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को नसरुल्लागंज में 'प्रेम-सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट' के समापन समारोह में पहुंचे थे।

बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से आयोजित किए गए टूर्नामेंट में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी भी की। इस दौरन उन्होंने फ्रंटफुट पर आकर कई अक्रामक शॉट लगाए। मुख्यमंत्री ने क्रीज से बाहर निकल कर शॉट लगाते हुए फोटो को अपने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि फ्रंट फुट पर खेलेंगे अब तो...नया भारत है ये।
 
बात चाहे माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान की हो या सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले सरकारी अफसरों पर कार्रवाई का शिवराज बड़े फैसले लेने से चूक नहीं रहे है। मुख्यमंत्री फैसला ऑन द स्पॉट कर रहे है। मुख्यमंत्री अपने मंचों से माफियाओं को सीधी चेतावनी देने के साथ काम में लापरवाही करने पर अफसरों को भी खुलेआम फटकार लगा रहे है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फ्रंट फुट पर खेलने वाले बयान को राजनीति  के जानकार काफी अहम मानते है। वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री का यह बयान उन लोगों के लिए एक सीख है जो उन्हें कभी कमजोर मानते थे। चौथी पारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विपक्ष पर भी बेहद अक्रामक नजर आ रहे है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख