Hanuman Chalisa

कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नाराज

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (11:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी कालीचरण की खजुराहो से गिरफ्तारी के तरीके पर आज आपत्ति जताते हुए कहा कि वहां की कांग्रेस सरकार को 'इंटर स्टेट प्रोटोकॉल' का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था।

ALSO READ: मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर दिया था आपत्तिजनक बयान
मिश्रा ने कहा कि महाराज कालीचरण को गिरफ्तार करने के तरीके पर उन्हें सख्त आपत्ति है। वहां की सरकार ने इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।
 
गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक से तुरंत चर्चा करके आपत्ति जताएं और अपना विरोध दर्ज कराएं। बगैर सूचना के गिरफ्तार करना आपत्तिजनक है। संघीय मर्यादा इसकी इजाजत नहीं देती हैं। उन्हें सूचना देना चाहिए था।
 
Koo App
छत्तीसगढ़ पुलिस ने जिस तरीके से कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी की है‌ वह संघीय मर्यादाओं के खिलाफ है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार को इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। एमपी डीजीपी को छत्तीसगढ़ DGP से बात कर गिरफ्तारी के तरीके पर विरोध जताकर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। - Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 30 Dec 2021
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो उन्हें (कालीचरण को) नोटिस देकर भी बुलवा सकती थी। उल्लेखनीय है कि छ्त्तीसगढ़ पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहों ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया है।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख