Hanuman Chalisa

जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, तारीखवार निपटाएं अपने काम, RBI ने जारी की लिस्ट

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (11:01 IST)
नई दिल्‍ली। नए साल के शुरू होने में केवल 2 ही दिन बचे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगले साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों  की लिस्‍ट जारी कर दी है। जनवरी महीने में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई कामकाज निपटाना है तो आप उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी महीने 4 या 6 दिन नहीं बल्कि पूरे 16 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में आप बैंक जाने से पहले ये जरूर देख लें कि आपके राज्य के बैंक खुले हैं या बंद हैं?

ALSO READ: PM मोदी का किसानों को तोहफा, बैंक खातों में आएगा रुपया
 
जनवरी 2022 में बैंकों की कुल 16 दिन की छुट्टियों में 7 वीकेंड की छुट्टियां हैं। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है। आपकी जानकारी में कि पूरे देश में 16 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची के मुताबिक ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।
 
जनवरी 2022 में Bank Holidays
 
1 जनवरी: नए साल का दिन (देशभर में मनाया जाएगा)
4 जनवरी: लोसूंग (सिक्किम)
11 जनवरी: मिशनरी डे (मिजोरम)
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
14 जनवरी: मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्यों में मनाया जाता है)
15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/ माघे संक्रांति/ संक्रांति/ पोंगल/ तिरुवल्लुवर दिवस (आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु)
18 जनवरी: थाई पूसम (चेन्नई)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (देशभर में मनाया जाता है)
31 जनवरी: मी-डैम-मे-फी (असम)
 
इन वीकेंड पर भी बंद रहेंगे बैंक
 
2 जनवरी: रविवार
8 जनवरी: महीने का दूसरा शनिवार
9 जनवरी: रविवार
16 जनवरी: रविवार
22 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार
23 जनवरी: रविवार
30 जनवरी: रविवार।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

अगला लेख