ramcharitmanas

मोदी ने की शिवराज से चर्चा, एमपी की बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (23:19 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन कर मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मंगलवार को दिन में 2 बार चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति से पुनः अवगत कराया है।

ALSO READ: बारिश से हाहाकार : MP में मकान ढहने से 6 लोगों की मौत, राजस्थान के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
 
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि अब तक 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सेना, एसडीआरएफ एनडीआरफ का रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रहेगा। एयर फोर्स द्वारा सुबह रेस्कयू शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया वे अभी रात में स्टेट सिचुएशन रूम से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे।

ALSO READ: ग्वालियर-चंबल में 1100 से अधिक गांव बाढ़ से घिरे,1600 से अधिक का रेस्क्यू, शिवपुरी और श्योपुर में हालात गंभीर
 
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। प्रधानमंत्रीजी भी मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति की निरंतर जानकारी ले रहे हैं। केंद्र सरकार और सेना द्वारा लोगों को सुरक्षित निकालने की हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार, मध्यप्रदेश सरकार के साथ है, प्रदेश की जनता के साथ है और प्रदेश को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख