kalsarpa dosh calculator
✕

दिल्ली से बेरंग लौटे नागर, आधी रात को CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, नरम पड़े तेवर

Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (11:04 IST)
भोपाल। कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने और कैबिनेट में अपना कद कम किए जाने से नाराज चल रहे मंत्री नागर सिंह चौहान आखिरकार मान गए है। मंगलवार देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ दिल्ली से भोपाल पहुंचे नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में नागर सिंह चौहान को दो टूक शब्दों में बता दिया गया कि विभागों में फेरबदल केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही किया गया। इसके साथ ही उनकी पत्नी के लोकसभा सांसद बनाए जाने का भी हवाला देकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पहुंचे नागर सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। हलांकि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की आस लेकर दिल्ली पहुंचे नागर सिंह चौहान को निराशा ही हाथ लगी और किसी भी सीनियर नेता से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

वहीं अपने दिल्ली दौरे के दौरान ही नागर सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने खुद को विधायक बताया था। इसके बाद उनके मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की अटकलें लगाई जाने लगी थी।

इस्तीफा देने की दी थी धमकी- डॉ. मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान रामनिवावस रावत को वन और पर्यावरण मंत्री बनाए जाने से नाराज थे और उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा देने की धमकी थी। इतना  ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी अनिता सिंह चौहान जो झाबुआ से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुई है उनके भी इस्तीफा देने की बात कही  थी। गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी थी जो अब तक नागर सिंह चौहान के पास थी।

आदिवासी नेता और चौथी बार के विधायक नागर सिंह चौहान कैबिनेट में अपना कद कम होने से नाराज थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस से आने वालों को पार्टी में ज्यादा तरजीह दी जा रही है। इतना ही नहीं नागर सिंह चौहान ने कहा कि अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, बड़वानी, धार, खरगोन के आदिवासी भाईयों ने मुझ पर भरोसा किया था कि मैं उनके लिए विकास करूंगा। लेकिन सरकार द्वारार मेरे मुख्य पद ले लेने के बाद मैं विकास नहीं कर पाऊंगा और उनकी उम्मीदरों को खरा नहीं उतर पाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरे विभाग ले लेने के बाद अब मंत्री बने रहने का कोई औचित्य नहीं रहता है।

कैबिनेट से इस्तीफा देने की धमकी देने वाले नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झाबुआ से टिकट दिया था। भाजपा जो राजनीति में परिवारवाद का विरोध करती है उसने मंत्री की पत्नी को टिकट देकर सभी को चौंका दिया था।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

अगला लेख