dharma sangrah

MP Board Result 2022: 29 अप्रैल को आएगा एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (16:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के नतीजें 29 अप्रैल को घोषित होगा। दोपहर 1.00 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के एक साथ नतीजे आएंगे। बोर्ड की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएगे। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और विभिन्न पोर्टल पर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे। 
 
परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, https://www.fastresult.in, www.examresults.net, www.examresults.net/mp पर उपलब्ध होंगे। मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

वहीं बोर्ड ने नतीजों से पहले बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर नंबर शेयर करते हुए लिखा कि विद्यार्थी रिजल्ट से न डरें। मनोवैज्ञानिकों से परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 233 0175 पर विद्यार्थी टोल फ्री कॉल कर सकते हैं।
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख