sundarkand
✕

सीएम शिवराज बोले, फरवरी से कूनो में चीते देख सकेंगे पर्यटक

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2023 (11:09 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि राज्य के कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही और चीते लाए जाएंगे। देश में विलुप्त हो चुके चीतों को फिर से बसाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत पिछले साल सितंबर में नामीबिया से लाए गए 8 चीते पार्क में छोड़े गए थे।
 
चौहान ने यहां 'प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन' के समापन समारोह में कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को 'टाइगर रिजर्व' सहित मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों का दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप फरवरी से चीतों को देखने के लिए आएं। हम फरवरी से (पर्यटकों की यात्रा) की अनुमति देंगे।
 
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से चीतों को लाने का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से और चीते लाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को विदेश में पढ़ने वाले मध्यप्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों के छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित करनी चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख