Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में डांस करने वाली मॉडल श्रेया ने मांगी माफी, भरा 200 रुपए का चालान

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (21:08 IST)
इंदौर के रसोमा चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने माफी मांग ली है। वह इंदौर के ट्रैफिक पुलिस के पास अपनी मां के साथ पहुंचीं। यहां पर ट्रैफिक डीएसपी से मिलीं और सॉरी बोलकर 200 रुपए का चालान भरा। श्रेया ने कहा, मेरा मकसद लोगों को परेशान करना नहीं था।

मॉडल श्रेया ने कहा, मैं ट्रैफिक रूल्स और कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 को लेकर लोगों को अवेयरनेस करना चाहती थी। मैंने जेब्रा क्रॉसिंग पर इसलिए डांस किया कि लोग रेड सिग्नल होने पर रुकें। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में एक से डेढ़ लाख लोगों की जान जाती है। कृपया, इस तरह का स्टंट कोई न करे।

श्रेया कालरा शुक्रवार शाम अपनी मां के साथ इंदौर के ट्रैफिक थाने पहुंचीं। वह ट्रैफिक डीएसपी उमांकात चौधरी से मिलीं। उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि वे ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर अवेयरनेस फैलाने का काम करना चाहती हैं।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए श्रेया ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी तरह से पब्लिक स्टंट करना नहीं था। मेरा काम केवल लोगों को अवेयरनेस लाना था। मैं मानती हूं कि मेरा तरीका गलत था। कोरोना के चलते मेरा मकसद मास्क के लिए अवेयर करना था।

पिछले दिनों श्रेया कालरा का डेयर एक्ट का वीडियो सामने आया था। खुद श्रेया ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर डाला था। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि भावना जो भी हो, लेकिन तरीका गलत है। ट्रैफिक रूल्स के तहत कार्रवाई होगी। इसके बाद ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर धारा 290 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। श्रेया इस पर पहले भी सफाई दे चुकी हैं।
ALSO READ: इंदौर में चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल की सफाई, जानिए क्यों बनाया गया था वीडियो...
श्रेया ने कहा कि अब वह आगे से अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी पोस्ट डालेंगी, जिससे कि आम जनता ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए प्रेरित हो। यातायात विभाग के साथ मिलकर वह अवेयरनेस प्रोग्राम में भी सहयोग करेंगी। श्रेया ने कहा कि वह उस युवक को नहीं जानती, जिसका इसी चौराहे पर जंपिंग वीडियो भी सामने आया था।
ALSO READ: इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर मॉडल का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो वायरल, गृहमंत्री बोले होगी कार्रवाई
माना जा रहा था कि युवक मॉडल श्रेया के साथ था, लेकिन श्रेया ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे उस युवक को नहीं जानतीं। युवक का वीडियो भी बहुत पुराना है। डीएसपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि युवक का पता लगा रहे हैं। युवक पर भी ट्रैफिक रूल्स के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख